कपूर परिवार में दोबारा बजेगी शहनाई, करिश्मा कपूर होंगी दुल्हन!

 

बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अब मैरिड क्लब का हिस्सा बन गए हैं। 14 अप्रैल से ही ये जोड़ा चारों ओर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। वेडिंग के बाद कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। इसी बीच कपूर फैमिली से एक खास शख्स की एक शानदार पिक्चर वायरल हुई है, जिसे देख ऐसा लग रहा है, जैसे इस परिवार में जल्द ही फिर से शहनाई बजने वाली है। 


दरअसल, रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, ये पिक्चर्स आलिया के कलीरा सेरेमनी की हैं। एक फोटो में करिश्मा हाथ में पकड़े हुए कलीरे के टुकड़े को दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि करिश्मा शादी में मौजूद गर्ल गैंग के बीच खड़ी हैं और उनके हाथ में कलीरे का टुकड़ा है। इससे यह साफ हो जाता है कि आलिया ने कलीरा सेरेमनी की थी और उनके हाथ के कलीरे का एक टुकड़ा करिश्मा कपूर के ऊपर टूट के गिरा है।
करिश्मा कपूर ने इन पिक्चर्स के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘इंस्टाग्राम बनाम रियलिटी… कलीरा मुझपर गिर गया दोस्तों।’ करिश्मा की ये तस्वीरें इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस एक्साइटेड हो उठे हैं। साथ ही लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि अब अगला नंबर आपका ही है। 
जानकारी के लिए बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। शादी के बाद करिश्मा कपूर बेटी समायरा और बेटे कियान की मां बनीं। हालांकि, संजय और करिश्मा की शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई। कुछ आपसी प्रॉब्लम्स की वजह से करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने अपनी राहें अलग कर ली। आज के समय में एक्ट्रेस सिंगल हैं तो उनके एक्स हसबैंड ने प्रिया सचदेव संग दोबारा शादी कर ली। इस तरह लोग कयास लगा रहे हैं कि करिश्मा भी जल्द ही अपनी लाइफ में किसी स्पेशल वन को चुनकर दोबारा ब्याह रचा सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

IPL 2022: रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं ये तीन खिलाड़ी, नाम जानकर चौंक जाएंगे

IPL 2022: मुंबई टीम में होगी इस गेंदबाज की एंट्री, रोहित शर्मा ने जीत के लिए की डिमांड!

मांग भराई के दौरान चीख पड़ी दुल्हन, दूल्हे के इस अंग को देखकर किया शादी से इंकार, खाना खाकर बैरंग