MI vs CSK: अर्जुन तेंदुलकर से पहले मुंबई ने इन दो खिलाड़ियों को दिया मौका, चेन्नई के खिलाफ करेंगे डेब्यू


चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रविंद्र जडेजा ने गुरुवार को टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सीएसके ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, उसने ड्वेन प्रिटोरियस को मोईन अली और मिशेल सैंटनर को क्रिस जोर्डन के स्थान पर शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर को शामिल नहीं किया है। उनसे पहले टीम ने रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन को पहला मैच खेलने का मौका दिया है, जबकि डेनियल सैम्स को भी अंतिम एकादश में शामिल किया है।

सोशल मीडिया पर मैच शुरू होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिलेगा। लेकिन एक बार फैंस को निराशा हाथ लगी है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने रिले मेरेडिथ और ऋतिक शौकीन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। 


इस सीजन के दौरान अर्जुन को लेकर मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार ऐसी पोस्ट शेयर हो रही हैं, जिससे फैन्स को ऐसा लग रहा है कि इस ऑलराउंडर को प्लेइंग XI में उतारा जा सकता है।

अर्जुन ने अभी तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। अर्जुन तेंदुलकर को इस साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा है। अर्जुन तेंदुलकर 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ आईपीएल मेगा ऑक्शन में उतरे थे।

Comments

Popular posts from this blog

मांग भराई के दौरान चीख पड़ी दुल्हन, दूल्हे के इस अंग को देखकर किया शादी से इंकार, खाना खाकर बैरंग

MI vs CSK: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद टूट गए कप्तान रोहित शर्मा, कहा- हम किसी पर उंगली नहीं उठा सकते..

धोनी की पत्नी साक्षी का छलका दर्द, बोली धोनी से शादी के बाद बदल गई है पूरी ज़िन्दगी गुजरना पड़ रहा है रोज़ इस दौर से